फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Meat shops and poultry farms have become havens for stray dogs.

Sant Kabir Nagar News: मीट की दुकानें और पोल्ट्री-फाॅर्म बने आवारा कुत्तों का अड्डा

Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Meat shops and poultry farms have become havens for stray dogs.
महुली में सड़क पर घूमते आवारा कुत्ते। संवाद
हरिहरपुर/ महुली। क्षेत्र के बाजारों में बिक रहे मांस की दुकानों और गांव में चल रहे पोल्ट्री-फार्म के आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडराता रहता है। कुत्तों का झुंड आए दिन पैदल व बाइक सवार राहगीरों को निशाना बनाता है। कई बार बाइक व साइकिल सवारों को कुत्ते दौड़ा लेते हैं, जिसके चलते वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के महुलियहवां निवासी नौ वर्षीय छात्रा माहेरा की कुत्तों के काटने से हुई मौत से क्षेत्र में दहशत है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। खासकर जिस रास्ते में मांस की दुकान और पोल्ट्री-फाॅर्म संचालित हैं। कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के अभिभावक अपने पाल्यों की पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

महुली, नाथनगर, हरिहरपुर बाजार के चौराहों पर स्थित मांस की दुकानों पर कुत्तों का झुंड मंडराता रहता है। मुर्गा और बकरे के अवशेष खाकर कुत्ते और भी आक्रामक हो गए हैं। क्षेत्र के भगौतीपुर, मानपुर, छितहीं, महुली, अलीनगर, नाथनगर, हिरदयीपुर कई गांवों में मुर्गी-फाॅर्म संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मुर्गी-फाॅर्म में मृत मुर्गियों को संचालक खुले में फेंक देते हैं इसके चलते कुत्तों का झुंड फाॅर्म के आसपास चक्कर लगाता रहता है।
-------------------------------

माहेरा की मौत से दहशत में लोग
हरिहरपुर। आवारा कुत्तों के हमले में भगौतीपुर ग्राम पंचायत के महुलियहवां गांव की छात्रा माहेरा की मौत से क्षेत्र में दहशत है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। छात्रा माहेरा के परिजन बेटी की मौत से गमजदा हैं। घटना से आहत महुलियहवां के ग्राम प्रधान जहीरुद्दीन ने बताया कि वह शनिवार को बीडीओ को इस मामले में ज्ञापन देने वाले थे, लेकिन छुट्टी के चलते वे इसकी शिकायत नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि छात्रा माहेरा की मौत से गांव के लोग काफी दुखी हैं। अभिभावक अपने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।
-------------------------
हर माह 300 मामले में आते हैं सीएची में
महुली। सीएचसी नाथनगर में हर माह करीब तीन सौ मामले कुत्ते के काटने के पहुंचते हैं। कुछ मामले काफी गंभीर भी होते हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। सीएचसी अधीक्षक श्वेतांक सिंह ने बताया कि कुत्तों के काटने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें और उपचार कराएं।
-------------------
गांव और चौराहों पर झुंड बनाकर घूम रहे आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में रखना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को इस पर गंभीर होना चाहिए।
-इसरार अहमद, मानपुर
---------

माहेरा की मौत बेहद दर्दनाक घटना है। आवारा कुत्तों के झुंड पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन कार्रवाई करनी चाहिए।
-रियाज अहमद, छितहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed