{"_id":"5e73a2fe8ebc3e78b27cc07a","slug":"mask-and-senetizer-not-available-in-district-hospital-khalilabad-news-gkp345325232","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में नहीं है मास्क और सेनेटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में नहीं है मास्क और सेनेटाइजर
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में बिना मास्क के काम करते कर्मचारी।
- फोटो : KHALILABAD
जिला अस्पताल में नहीं है मास्क और सेनेटाइजर
- प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी समय से नहीं मिला था मास्क
- सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही कर रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में मास्क व सेनेटाइजर नहीं है। अस्पताल के कर्मचारी अपने पैसे से मास्क खरीद कर लगा रहे है। बुधवार की शाम को प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल के निरीक्षण में भी अस्पताल में मास्क और सेनेटाइजर नहीं मिला था। जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। यही नहीं सीएमओ कार्यालय के कर्मी भी बिना मास्क लगाए ड्यूूटी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कोरोना से बचाव को लेकर किए गए बेहतर इंतजाम का दावा फेल हो रहा है।
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सरकार ने जहां अस्पताल में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, वही संयुक्त जिला अस्पताल में यह व्यवस्था फेल साबित हो रही है। बुधवार की शाम को प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने मास्क और सेनेटाइजर मांगा। काफी देर बाद उन्हें मास्क उपलब्ध कराया गया। बताया जाता है कि मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल में मास्क उपलब्ध नहीं था। एक कर्मचारी ने किसी तरह से मास्क उपलब्ध कराया। वहीं सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी बिना मास्क लगाये ही कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह ने कहा कि मास्क व सेनेटाइजर सिर्फ आईसोलेशन वार्ड के लिए ही है। अन्य किसी के लिए नहीं है। प्रभारी मंत्री आईसोलेशन वार्ड में गए तो उन्हें मास्क उपलब्ध कराया गया।
00000000000
टीमें करेंगी दुकानों की जांच: डीएम
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि जिले को छह जोन में बाटा गया है। हर जोन में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए मेडिकल स्टोरों की जांच का निर्देश दिया गया है। जहां कही भी अधिक दाम पर मास्क की ब्रिकी मिलेगी उस दुकानदार पर कड्ी कार्रवाई की जाएगी।