फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married women will observe a fast today for the long life of their husbands.

Sant Kabir Nagar News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें आज रखेंगी व्रत

Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Married women will observe a fast today for the long life of their husbands.
करवा चौथ पर्व को लेकर खलीलाबाद में खरीदारी करती हुई महिलाएं । संवाद - फोटो : जरवलरोड में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
संतकबीरनगर। पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। सिद्धि योग, कृतिका नक्षत्र और वृष राशि में चंद्रमा होने से व्रती महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस बार व्रत की अवधि करीब साढ़े 13 घंटे होगा। इसको लेकर बाजारों में शाम के समय मेंहदी लगवाने को लेकर महिलाओं की भीड़ रही है, वहीं पूजा-पाठ की सामग्री भी महिलाओं ने खरीदी।
विज्ञापन

समय जी स्थान के पुजारी ब्रजेश मिश्र ने बताया कि करवाचौथ के दिन चंद्रमा वृष राशि में रहेगा और शुक्रवार का दिन होने से शुभ फल प्राप्त होंगे। बताया कि व्रत में सूर्योदय से पूर्व सरगी खाई जाती है। इसके लिए सुबह चार से साढ़े पांच बजे तक का समय शुभ है। व्रत सुबह 6:12 बजे से शुरू होगा और शाम को चंद्रोदय तक लगभग 13 घंटे 32 मिनट का रहेगा। चंद्रोदय और चंद्र अर्घ्य समय रात्रि 7:58 मिनट से 9:10 बजे तक श्रेष्ठ है।
विज्ञापन

सायंकालीन पूजा का शुभ मुहूर्त 5:16 बजे से 6:29 बजे तक रहेगा। करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक रही।
महिलाएं शृंगार समेत अन्य सामानों की खरीदारी में जुटी रहीं। शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, आजाद चौक आदि जगहों पर महिलाएं सामानों की खरीदारी में रही। इसके साथ ही आजाद चौक के पास महिलाएं हाथ में मेंहदी लगवाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed