फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   married woman will go with lover in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: थाने में नहीं बनी बात, प्रेमी संग जाएगी विवाहिता

Thu, 07 Oct 2021 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Oct 2021 03:52 PM IST
सार

तीन बच्चों की मां का कस्बे के निवासी एक युवक से दो-तीन वर्षों से संबंध हो गया था। कुछ दिन पूर्व ही विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की, जब पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
married woman will go with lover in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने प्रेमी संग पहले भाग गई। पीड़ित पति की सूचना पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। अब थाना परिसर में पत्नी चीख-चीख कर प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चों की मां का कस्बे के निवासी एक युवक से दो-तीन वर्षों से संबंध हो गया था। कुछ दिन पूर्व ही विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की, जब पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता को ढूंढ निकाला। विवाहिता पति के साथ रहने को राजी नहीं हुई। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। अंतत: पंचायत के दौरान प्रेमी संग जाने की बात पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जयबर्द्धन सिंह ने बताया कि दोनों बालिग है। विवाहिता प्रेमी के साथ रहने पर राजी हुई। पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। पति ने इस मामले को कोर्ट में ले जाने की बात बताया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed