{"_id":"67bcafffe1fd679af60c05fb","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-129038-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Mon, 24 Feb 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। बखिरा थानाक्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव में एक विवाहिता का शव रविवार की रात में उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बखिरा थानाक्षेत्र के सौरहा सिहोरवा निवासी रामभरत ने मुकामी पुलिस को सूचना दिया कि उसकी नतिनी निशा (26) की शादी चार वर्ष पूर्व बखिरा थानाक्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव में पन्नेलाल निषाद से हुई थी।
नतिनी का पति पन्नेलाल रोजगार के लिए मुंबई रहता है। घर में वह अकेली रहती थी। उसे सूचना मिली कि नतिनी निशा अपनी ससुराल में रात में फंदे से लटककर जान दे दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका निशा के दो बच्चे हैं। इसमें से बड़ा पुत्र तीन वर्ष का विशाल व एक वर्ष का आयुष है। संवाद