{"_id":"672fa288f43596a8cd09381c","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-fan-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123551-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
Sat, 09 Nov 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
धनघटा/ लोहरैया। शनिवार को दोपहर तीन बजे धनघटा क्षेत्र के खाजो गांव निवासी विवाहिता का शव पूजा वाले कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने शव को देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस चौकी लोहरैया को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
खाजो गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र राय के पुत्र प्रशांत राय उर्फ सोनू की शादी 15 दिसंबर 2023 को गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी स्वर्गीय संजय राय की बेटी पूजा राय उर्फ नंदिनी राय के साथ हुई थी। मृतका की दो माह की बच्ची भी है। परिजनों का कहना है कि शनिवार की दोपहर प्रशांत राय खेत में काम करने गए थे। घर पर उनकी माता संध्या और बहन चारु व रिया मौजूद थीं।
मृतका पूजा घर में कामकाज निपटा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे घर में जब कोई हलचल होती नहीं सुनाई दी तो मृतका की सास संध्या राय घर में पहुंची। बहू को पूजा वाले कमरे में पंखे से लटका हुआ देखकर रोने लगी। कई लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ-साथ मृतका के मायके के लोगों को भी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।