फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman turned out of the house over dowry.

Sant Kabir Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 17 Jul 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Married woman turned out of the house over dowry.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर महिला थाने की पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता अन्नू पुत्री ओमप्रकाश ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के पेदा नानकर गांव निवासी श्रवण कुमार उर्फ अजय पुत्र बिंदू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति, ससुर बिंदू, सास मीरा देवी, ननद कलावती देवी, ननदोई रामकरन, मामा रघुनाथ, उनकी पत्नी मीरा, मामा कलमनाथ, उनकी पत्नी अनीता तथा देवर अवधेश दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसके जेवर, कपड़े व अन्य सामान रख लिए। मोबाइल भी तोड़ दिया तथा उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये नकद और सोने की माला की मांग कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि वह वर्तमान में मायके में है। उसने यह भी बताया कि उसके पिता ने खेत बेचकर उसकी शादी की थी। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि तहरीर पर दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed