फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman tortured for dowry and thrown out of the house, FIR lodged

Sant Kabir Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Married woman tortured for dowry and thrown out of the house, FIR lodged
संतकबीरनगर। महिला थाने की पुलिस को पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पीड़िता अर्चना ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह 29 नवंबर 2020 को ग्राम मझौवा निवासी अजीत चौरसिया के साथ हुआ। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। पति अजीत, ससुर लालमन, सास राजमती, देवर रवि और जेठानी रिंका देवी उसे प्रताड़ित करने लगे। सभी ने मिलकर छह लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया और मारपीट भी की।
विज्ञापन

मायके आने पर उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई, लेकिन समझाकर उसे वापस भेज दिया गया। इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। पांच फरवरी 2023 को दोबारा ससुराल जाने पर भी उसे आठ माह तक प्रताड़ित किया गया। 30 नवंबर 2025 को जब पीड़िता अपने पिता के साथ ससुराल गई, तो आरोपियों ने फिर से छह लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर पीड़िता और उसके पिता के साथ मारपीट की गई, उनके जेवर छीन लिए गए और घर से बाहर निकाल दिया गया। साथ ही धमकी दी गई कि बिना पैसे के वापस आने पर उसे जलाकर मार दिया जाएगा। इसके बाद 20 दिसंबर 2025 को पंचायत कराई गई, लेकिन ससुराल पक्ष अपने रुख पर अड़ा रहा और बिना पैसे के पीड़िता को रखने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मामले में आरोपी पति अजीत चौरसिया, ससुर लालमन, सास राजमती, देवर रवि और जेठानी रिंका देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed