{"_id":"682cc2c8017bb021a70d3e1b","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-case-filed-against-five-including-her-husband-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132892-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर केस
Tue, 20 May 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
रुबी बरनवाल की फाइल फोटो
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के तिलजा गांव में मंगलवार को सुबह संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। सीएचसी सेमरियांवा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के गले पर निशान पाया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। तिलजा गांव निवासी विशाल बर्नवाल की पत्नी रुबी बर्नवाल (28) की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। युवती के गले पर निशान और मामला संदिग्ध देखकर चिकित्सक ने घटना की सूचना दुधारा पुलिस को दी। मृतका का मायका भैरहवा नेपाल में है। उसके पास एक बेटी सात माह की है।
अस्पताल की सूचना के बाद दुधारा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति विशाल, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अस्पताल की सूचना के बाद दुधारा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति विशाल, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन