{"_id":"635043eca79dc10f740c6640","slug":"married-woman-died-in-suspicious-circumstances777-khalilabad-news-gkp4546581145","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पीड़ित पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पीड़ित पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को दी तहरीर
Thu, 20 Oct 2022 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:04 AM IST
सार
अंगद प्रसाद चौधरी ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी शालिनी की शादी बखिरा क्षेत्र के खुखुंडा निवासी अरुण कुमार से 15 मई 2022 को की थी। बेटी का पति गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय है। ससुरालियों ने मोबाइल पर बताया कि शालिनी की तबियत काफी खराब है। वह तुरंत ही बेटी के घर खुखुंडा पहुंच गए, जहां देखा शालिनी का शव बेड पर पड़ा है।
विज्ञापन
शालिनी की फ़ाइल फोटो।
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के खुखुंडा गांव की रहने वाली विवाहिता की मंगलवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस की नजर टिकी हुई है।
बस्ती जिले रुधौली क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी अंगद प्रसाद चौधरी ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी शालिनी की शादी बखिरा क्षेत्र के खुखुंडा निवासी अरुण कुमार से 15 मई 2022 को की थी। बेटी का पति गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय है। ससुरालियों ने मोबाइल पर बताया कि शालिनी की तबियत काफी खराब है। वह तुरंत ही बेटी के घर खुखुंडा पहुंच गए, जहां देखा शालिनी का शव बेड पर पड़ा है।
बेटी के गले व हाथ की कोहनी तथा कमर में चोट के निशान दिखाई दिए। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शालिनी ने रात में किसी समय फंदे से लटककर जान दे दी। सीओ राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।