{"_id":"651871831cbfdb16db0a0117","slug":"married-woman-died-due-to-hanging-not-snakebite-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-3623-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से नहीं, लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से नहीं, लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत
Sun, 01 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के जसवल भरवलिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पति सर्प दंश से पत्नी की मौत होना बता रहा था। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की बात आई है। पीडि़त मां ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शनिवार को पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित मां की तहरीर पर की।
पीडित मां आरती पत्नी परमात्मा निवासी कौवाठोर मेंहदावल ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले बेटी नेहा की शादी जसवल भरवालिया निवासी रिंकू से की थी। बेटी पैदा होने के कुछ दिन बाद से ही रिंकू व उसके परिजन बेटी को दहेज कम लाने का ताना देकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने फोन पर पति के अन्य किसी महिला से अवैध सम्बन्ध होने की बात भी बताई थी। दहेज व अन्य महिला से अनैतिक संबंध होने की बात को लेकर दोनों में अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। 27 सितंबर की रात दो बजे बेटी के पति रिंकू ने नेहा की सांप काटने से मौत होने की बात की जानकारी उसे दिया था। सूचना पाकर वह भी बेटी के ससुराल पहुंच गई, लेकिन उसे मामला संदिग्ध लगा। बेटी की मौत सर्पदंश से नही हुई है। एसओ श्याममोहन ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग की रिपोर्ट आई है। पीड़ित मां आरती की तहरीर पर पति रिंकू, ससुर हरिकेश, सास प्रभावती, ननद प्रियंका व अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।