फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   married 156 couples

एक-दूजे के हुए 156 जोड़े

Thu, 11 Jul 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
married 156 couples
खलीलाबाद के एक मैरेज हाल में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। - फोटो : KHALILABAD
131 जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के बीच रचाई शादी तो 25 जोड़ों का हुआ निकाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के बनियाबारी स्थित एक मैरेज हाल में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 156 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जहां 131 जोड़ों ने शादी रचाई वहीं 25 जोड़ों का निकाह कराया गया। नवदंपतियों को प्रशासन की तरफ से उपहार देकर विदा किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिंदू धर्म के 131 जोड़ों का गायत्री परिवार के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया। वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली। वहीं इस्लाम धर्म के 25 जोड़ों को उनकी रीति-रिवाज के अनुसार निकाह पढ़ाया गया। इस मौके पर प्रशासन ने घर-गृहस्थी चलाने के लिए उनके खाते में 35 हजार रुपये भेजने की घोषणा की गई। डीएम रवीश गुप्ता सहित अन्य अफसरों ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। डीएम ने कहा कि यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने में मदद मिलेगी। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के खाते में 35 हजार रुपये भेजने का प्रावधान है, जबकि दस हजार रुपये सामान पर खर्च किया गया। छह हजार रुपये घरातियों व बरातियों के सत्कार और जलपान पर खर्च किया गया। इस मौके पर पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए सभी जोड़ों को एक-एक पौधे भी उपलब्ध कराए गए। सभी से इसका संरक्षण करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, सांसद प्रतिनिधि बहादुर निषाद, पीडी प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर एसपी सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीडीओ रविंद्र सिंह, ईओ बीना सिंह, हैंसर प्रमुख प्रिंस अगम सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला दिव्यांग अधिकारी लक्ष्मी मौर्य, धर्मेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed