फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   market closed due to corona virus

कोरोना के मद्देनजर तीन अप्रैल तक बरदहिया बाजार बंद

Thu, 19 Mar 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
market closed due to corona virus
कोरोना के मद्देनजर तीन अप्रैल तक बरदहिया बाजार बंद
विज्ञापन

- बड़े प्रतिष्ठानों के लिए जारी की गई एडवाइजरी
- मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व सिनेमा हाल में भी सेनेटाइजिंग के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इसके तहत शहर के बरदहिया बाजार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को तीन अप्रैल तक बंद करने की नोटिस दी गई है। इसके साथ ही बड़े प्रतिष्ठानों, मंदिर व मस्जिद के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने बदरहिया बाजार के प्रबंधक को नोटिस देकर कहा है कि कोरोना वायरस को देखते हुए साप्ताहिक बाजार को तीन अप्रैल तक बंद करते हुए इसका प्रचार-प्रसार लाउडस्पीकर से कराया जाए। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए भी कहा गया है। कोतवाली पुलिस से आग्रह किया गया है कि बाजार में आने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस की तैनाती की जाए। सभासद से भी आग्रह किया गया है कि लोगों को अपने स्तर से जागरूक करें। ईओ ने शहर के बड़े प्रतिष्ठानों व मंदिर व मस्जिद संचालकों को भी एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रतिष्ठान पर आने वाले लोगों का हाथ साबुन व साफ पानी से धुलवाया जाए। साथ ही प्रतिष्ठान के अंदर काउंटर को कुर्सियां आदि को कोरोना को रोकने वाले घोल से सफाई कराएं। ज्यादा से ज्यादा सेनेटाइजिंग की व्यवस्था करें। इसी के साथ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व सिनेमा हाल के अंदर दीवारों व फर्श को कोरोना को रोकने वाले घोल से हर घंटे सफाई कराने और आने वाले लोगों का हाथ साबुन से धुलवाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि इसका अनुपालन कड़ाई से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed