फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Market buzzing from Sahalag... business worth Rs 500 crores

Sant Kabir Nagar News: सहालग से बाजार गुलजार... 500 करोड़ का कारोबार

Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Market buzzing from Sahalag... business worth Rs 500 crores
संतकबीरनगर। त्योहारों के बाद सहालग ने बाजार की चमक बरकरार रखी है। दीपावाली और छठ के बाद अब शादियों के लिए खरीदारी हो रही है। अगले एक माह में सहालग से बाजार गुलजार रहेगा। जिले में दिसंबर माह तक करीब ढाई सौ शादियां होनी हैं। व्यापारियों को इससे करीब 500 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कपड़े की दुकान पर कोई दूल्हे के लिए सूट, शेरवानी खरीदने में व्यस्त हैं तो कोई ज्वेलरी की दुकान पर दुल्हन के लिए हार और कंगन पसंद कर रहा है। रविवार को गोला बाजार से लेकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

12 नवंबर से शादी विवाह का लग्न शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग शादी में देने के लिए ज्वेलरी आदि की खरीदारी में जुटे हैं। दुकानों पर कोई कंगन, हार, मांग टीका, पायल आदि की खरीदारी कर रहा है तो दूल्हे को देने के लिए अंगूठी और चेन की खरीदारी हो रही है। इसी तरह से कपड़े की दुकानों पर डाल में देने के लिए महिलाएं साड़ी की खरीदारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के लंहगा आदि की खरीदारी तेज हो गई है। इसी तरह से दूल्हे के लिए शेरवानी सूट और कोट पैंट की खरीदारी हो रही है।
150 करोड़ के कपड़े का कारोबार : शादी विवाह में सबसे महत्वपूर्ण कपड़ा होता हे। इनमें दूल्हा, दुल्हन समेत परिवार के सभी सदस्य नए कपड़े पहनते हैं। इस वजह से कपड़े की दुकानों पर भीड़ हो रही है।
दुल्हन के लिए साड़ी लहंगा, दूल्हे के लिए शूट और शेरवानी और राजस्थानी पगड़ी की डिमांड ज्यादा है। कपड़ा व्यापारी गोलू वर्मा ने बताया कि इस बार उम्मीद है कि दिसंबर तक कुल 150 करोड़ का कारोबार होगा।
ड्राई फ्रूट की बढ़ गई है डिमांड : शादी में ड्राई फ्रूट की डिमांड ज्यादा हाेती है। इसमें काजू, बादाम, किसमिस, नारियल आदि शामिल हैं। किराना व्यापारी महेश गुप्त ने बताया कि ड्राई फ्रूट भी तरह-तरह के हैं। छोटे से बड़े पैक तक उपलब्ध हैं। साथ ही इसे थाली में सजा कर भी बेचा जा रहा है।

70 मैरिज हाॅल बुक : जिले में कुल 70 मैरिज हाॅल बुक हो चुके हैं। 12 नवंबर से दिसंबर माह तक सभी मैरिज हाॅल को बुक किया जा चुका है। जो लोग मैरिज हाॅल नहीं बुक करा पाए हैं वह लोग टेंट के सहारे हैं। मैरिज हाॅल संचालक अजय वर्मा ने बताया कि दिसंबर तक 18 लग्न है। सभी तिथि में मैरिज हाॅल बुक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed