{"_id":"64875f5d9483abd7d60586f7","slug":"maredge-party-in-firing-khalilabad-news-c-7-1-204445-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: संतकबीरनगर में द्वार पूजा के दौरान चली गोली, तीन घायल, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: संतकबीरनगर में द्वार पूजा के दौरान चली गोली, तीन घायल, मची चीख पुकार
Tue, 13 Jun 2023 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:52 PM IST
सार
सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि फायरिंग में तीन युवक घायल हुए हैं। कुसुरू कला के ग्राम प्रधान मोहम्मद दानिश पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगा है। प्रधान दानिश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया टोले में रात में हुए हर्ष फायरिंग में तीन लोग हुए घायल।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में धनघटा क्षेत्र के लोहरैया के टोला मिश्रौलिया में रविवार की रात आई बरात में द्वारपूजा के दौरान प्रधान के जरिये बंदूक से फायरिंग करने के दौरान गोली लगने से तीन बराती घायल हो गए। घटना के बाद बरात में अफरा- तफरी मच गई। घायलों को पहले प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बखिरा क्षेत्र के कुसुरु कला गांव से धनघटा क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी अशोक कुमार अग्रहरि के घर रविवार की देर शाम बरात आई थी, जिसमें कुसुरु कला के प्रधान दानिश भी बरात में अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ शामिल हुए थे। रात में करीब 12:00 द्वारपूजा के दौरान घराती व बराती पक्ष के लोग मंगल गीत और नाच गा रहे थे। उसी समय दूल्हे की गाड़ी के पास से फायरिंग हुई और थोड़ी ही देर में सारी खुशी चीख में तब्दील हो गई।
गाड़ी के पास खड़े दुधारा क्षेत्र के छितरा पार गांव निवासी मोहम्मद उस्मान (32), बखिरा क्षेत्र के मुड़ेरी गांव निवासी शाहिद अली (23) और बखिरा क्षेत्र के कुसुरु कला गांव निवासी दिलशाद (23) को गोली लग गई। गाेली लगने से तीनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: जयमाला के बाद मंडप से प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, दूल्हा करता रह गया इंतजार
बताया जा रहा है कि तीनों युवक वाहन चालक हैं और बरातियों को लेकर आए थे। तीनों के घायल होने के बाद अफरा- तफरी मच गई। घायलों को लेकर पहले प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद जिला अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। पीड़ित मोहम्मद उस्मान का आरोप है कि प्रधान दानिश ने जानबूझ कर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली का छर्रा तीनों को लगा।
सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि फायरिंग में तीन युवक घायल हुए हैं। कुसुरू कला के ग्राम प्रधान मोहम्मद दानिश पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगा है। प्रधान दानिश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के कुसुरु कला गांव से धनघटा क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी अशोक कुमार अग्रहरि के घर रविवार की देर शाम बरात आई थी, जिसमें कुसुरु कला के प्रधान दानिश भी बरात में अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ शामिल हुए थे। रात में करीब 12:00 द्वारपूजा के दौरान घराती व बराती पक्ष के लोग मंगल गीत और नाच गा रहे थे। उसी समय दूल्हे की गाड़ी के पास से फायरिंग हुई और थोड़ी ही देर में सारी खुशी चीख में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
गाड़ी के पास खड़े दुधारा क्षेत्र के छितरा पार गांव निवासी मोहम्मद उस्मान (32), बखिरा क्षेत्र के मुड़ेरी गांव निवासी शाहिद अली (23) और बखिरा क्षेत्र के कुसुरु कला गांव निवासी दिलशाद (23) को गोली लग गई। गाेली लगने से तीनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: जयमाला के बाद मंडप से प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, दूल्हा करता रह गया इंतजार
बताया जा रहा है कि तीनों युवक वाहन चालक हैं और बरातियों को लेकर आए थे। तीनों के घायल होने के बाद अफरा- तफरी मच गई। घायलों को लेकर पहले प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद जिला अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। पीड़ित मोहम्मद उस्मान का आरोप है कि प्रधान दानिश ने जानबूझ कर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली का छर्रा तीनों को लगा।
सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि फायरिंग में तीन युवक घायल हुए हैं। कुसुरू कला के ग्राम प्रधान मोहम्मद दानिश पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगा है। प्रधान दानिश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन