फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bride ran away from mandap with her lover After Jaimala

दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: जयमाला के बाद मंडप से प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, दूल्हा करता रह गया इंतजार

Tue, 13 Jun 2023 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Jun 2023 11:05 AM IST
सार

संतकबीरनगर में शादी की खुशियों में उस समय खलल पड़ गया जब जयमाल की रस्म के बाद दुल्हन मंडप से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आखिर में दूल्हे को बगैर दुल्हन के लौटना पड़ा।

विज्ञापन
bride ran away from mandap with her lover After Jaimala
फाइल फोटो

विस्तार

संतकबीरनगर के बखिरा इलाके के एक गांव में रविवार की रात आई बरात में जयमाला के बाद मंडप से दुल्हन अपने गांव के प्रेमी के साथ भाग गई। शादी की रस्म के लिए दुल्हन ढूंढी जाने लगी, लेकिन दुल्हन नहीं मिली। बिना शादी के ही रात में बरात लौट गई। इस मामले में सोमवार को पीड़ित भाई ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी उसके परिजनों ने बेलहर क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। शादी की निर्धारित तिथि रविवार की देर शाम बरात पहुंची। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी के रस्म की तैयारी चल रही थी। रात दो बजे दुल्हन मंडप से किसी बहाने निकली और फिर गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। 
विज्ञापन


इधर शादी के लिए लड़की वाले दुल्हन की तलाश करने लगे, लेकिन दुल्हन घर में नहीं मिली। इस बात की जानकारी जब दूल्हा पक्ष को हुई तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। दुल्हन के नहीं मिलने से शादी का रस्म संपन्न नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन दोस्तों के शव देख बेहोश हो गया प्रकाश, बोला- भगवान ने मुझे क्यों छोड़ दिया

रात में ही बराती पक्ष के लोग दूल्हे को लेकर बिना शादी के ही अपने गांव चले गए। इधर सोमवार को दुल्हन के भाई ने बखिरा पुलिस को तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसकी बहन गांव के युवक से बातचीत करती थी। 

आरोप है कि वही युवक अपने प्रेमजाल में फांस कर उसकी बहन को बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित भाई ने बहन को ढूंढने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक, 50 फीट नीचे गिरा युवक, मौत
 

एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुल्हन को भगाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सूचना मिली कि आरोपी युवक मुंबई रहता था। सोमवार को आरोपी युवती को लेकर मुंबई जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: मां ने सुनी मुस्लिम परिवार की मुराद: दवा नहीं दुआ से ठीक हुआ बेटा, मंदिर में टेका माथा; नारियल-चुनरी भी चढ़ाई

 

उसी के आधार पर खलीलाबाद और बस्ती रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों को लगाकर मुंबई जाने वाली कुशीनगर और बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेनों की चेकिंग कराई गई, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। दोनों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed