{"_id":"688d0408ec8afde9a701c82f","slug":"march-taken-out-against-privatization-and-school-merger-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136397-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण व विद्यालय विलय के खिलाफ निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण व विद्यालय विलय के खिलाफ निकाला मार्च
Fri, 01 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली गयी रोष यात्रा
संतकबीरनगर। अटेवा के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने विद्युत निगमों के निजीकरण, प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध में रोष मार्च निकाला। कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की भी मांग की। अटेवा के जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षक व विभिन्न विभागों के कर्मचारी करीब तीन बजे हीरालाल रामनिवास डिग्री कॉलेज खलीलाबाद पर एकत्र हुए। यहां से रोष मार्च निकला, जो शुगर मिल चौराहा, बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास होते हुए डीएम कार्यालय तक गया। अटेवा के सहयोगी विभिन्न संगठनों के शिक्षक एवं कर्मचारी एकजुट होकर के सरकार के नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
रोष मार्च में माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, विद्युत निगम, स्वास्थ्य विभाग कर्मी शामिल रहे।
रोष मार्च के बाद अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, किशोर सिंह, संजय शर्मा, विवेक रंजन, परमहंस गौतम, केसरी लाल, राजेंद्र प्रसाद, अजय चौधरी, रमेश सिंह, नारायण, भास्कर पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने 25 नवंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुकेश कुमार यादव, संजय शर्मा, संत कुमार चौधरी, राजेश मौर्य, सुनील चौधरी, उदय राज यादव, विनोद कुमार, रामभजन, मान सिंह यादव आदि माैजूद रहे।