फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Many people come in Tameshwarnath Mandir

जलाभिषेक को लगी भीड़

Mon, 29 Jul 2019 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Many people come in Tameshwarnath Mandir
सावन के दूसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक करतीं श्रद्धालु महिलाएं। - फोटो : KHALILABAD
सावन के दूसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

- जल चढ़ाने के लिए भोर में लग गई थी भक्तों की कतार
- कावड़ियों का जत्था भी जल चढ़ाने को पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सावन के दूसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। इसके अलावा सरयू, कुआनों आदि नदियों से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था दिन भर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करता रहा।

सावन के दूसरे सोमवार होने के चलते रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया। भोर होते ही तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित पोखरे में श्रद्धालु जल भर कर पूजा करने लगे। पूजा करने के बाद जल भरकर मंदिर के सामने बने प्रवेश द्वार पर घंटों लाइन में खड़े होने के बाद शिवजी को जलाभिषेक किया। मंदिर के व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि श्रावण मास में सोमवार को बहुत भीड़ होती है। लोग जलाभिषेक के अलावा रुद्राभिषेक भी करते हैं। भीड़ को देखते हुए महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। इसके अलावा गेरूआ वस्त्र पहने कांवड़ियों भारी संख्या में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा धनघटा, हैंसर, पौली, नाथनगर, बखिरा, मेंहदावल समेत पूरे जिले के शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed