{"_id":"6658b41877d19393100bc6a6","slug":"many-coins-with-urdu-persian-words-found-in-a-field-in-sant-kabir-nagar-2024-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: खेत में मिले उर्दू -फारसी शब्दों में लिखे कई सिक्के, अब पुरातत्व विभाग करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: खेत में मिले उर्दू -फारसी शब्दों में लिखे कई सिक्के, अब पुरातत्व विभाग करेगा जांच
Thu, 30 May 2024 10:45 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 May 2024 10:45 PM IST
सार
संत कबीर नगर के मेंहदावल में खेत में सैकड़ों की संख्या में उर्दू-फारसी शब्दों में सिक्के मिले हैं। इन सभी सिक्कों को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। पुरातत्व विभाग जांच करेगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने कब्जे में लिया सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तहसील क्षेत्र के बेलहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरौली मिश्र गांव में खेत की खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार को एक मिट्टी के बर्तन में रखे सैकड़ों की संख्या में चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं। सिक्के मिलने के क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा हुई।उसके बाद यह जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। उसके बाद प्रशासन ने सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है। तहसील प्रशासन पुरातत्व विभाग को इस सिक्के को सौंपेगा।
विज्ञापन
लोहरौली मिश्र गांव में सुबह अंकित मिश्रा के खेत गाटा संख्या 164/ 0.531 पर भी खेत की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान खेत में मिट्टी के बर्तन मिला। जिसमें 168 सिक्के मिले हैं। यह सिक्के मुगलकालीन समय के दिखाई दे रहे हैं। उर्दू और फारसी शब्दों में इस पर मुगल बादशाहों के नाम लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
सिक्के मिलने के बाद पूरे गांव में चर्चा तेज है। कुछ लोग चांदी के सिक्के अपने घर उठा ले गए। इस मामले की जानकारी जब मेंहदावल तहसील प्रशासन को हुई। एसडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। 168 चांदी के सिक्के की बरामदगी की है।
विज्ञापन
कुछ सिक्के अभी तक ग्रामीणों ने वापस नहीं किए हैं। जिसकी वापसी को लेकर तहसील प्रशासन प्रयास कर रहा है। बरामद सिक्के सील कर पुरातत्व विभाग को सौंपा जा रहा है। पूरे मामले की वृहद जांच पुरातत्व विभाग के द्वारा की जाएगी। चांदी के सिक्कों पर फारसी व उर्दू शब्दों में मुगल बादशाह के नामों का उल्लेख है। यह सिक्के लगभग 500 वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं।
बरामद सिक्कों को सील कर पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। अब पूरे मामले की जांच पुरातत्व विभाग करेगा। जिसके बाद सिक्कों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। - अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल।