फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Many business leaders were honored for their good work in the organization.

Sant Kabir Nagar News: संगठन में अच्छे कार्य के लिए कई व्यापारी नेता सम्मानित

Mon, 06 Oct 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Many business leaders were honored for their good work in the organization.
बेहतर कार्य करने वाले व्यापारियों को पूर्वांचल व्यापार मंडल ने सम्मानित किया-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गोला बाजार में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इस मौके पर संगठन में अच्छे कार्य करने वाले व्यापारी नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पाण्डेय ने कहा कि संघर्ष करके संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया और व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया। यह इतिहास रहा है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि हम भी व्यवसायियों को संगठित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

यदि हमारे व्यापारी भाइयों में बिखराव होगा तो निश्चित रूप से बाहर के लोग अतिक्रमण करेंगे। हमें संगठित रहना है जिससे कोई भी हमें अलग न कर सके। जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत कसौधन ने किया। बैठक में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल, जिला महामंत्री मूलचंद मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र, मीडिया प्रभारी विनोद जायसवाल, आत्माराम चौरसिया, अरविंद चौरसिया, कमलेश कसौधन, अयोध्या प्रसाद, प्रह्लाद पंसारी, कैलाश पति रूंगटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed