फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increased vigilance regarding monkeypox in Sant Kabirnagar

Sant kabir nagar: संतकबीरनगर जिले में मंकीपॉक्स को लेकर बढ़ी सतर्कता, जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित

Fri, 29 Jul 2022 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 10:08 AM IST
सार

मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को कई परेशानियां हो सकती हैं। आंख में दर्द या धुंधला दिखना, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, पेशाब में कमी, बार-बार बेहोश होना और दौरे पड़ना आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Increased vigilance regarding monkeypox in Sant Kabirnagar
जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

प्रदेश के नोएडा में मंकीपॉक्स के तीन संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संतकबीरनगर जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 10 बेड आरक्षित किए हैं। आशा कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में बाहर से आने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। यदि जिले में मंकी पॉक्स का संदिग्ध मरीज आता है तो उसके नमूने लेने की तैयारी की गई है। उसे जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि मंकीपॉक्स से निपटने की तैयारी पूरी हो गई है। एमसीएच विंग में प्रथम तल पर 10 बेड मंकीपॉक्स मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग सावधानी बरतें और मास्क जरूर लगाएं।  सामाजिक दूरी का भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंकीपॉक्स के लक्षण
मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को कई परेशानियां हो सकती हैं। आंख में दर्द या धुंधला दिखना, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, पेशाब में कमी, बार-बार बेहोश होना और दौरे पड़ना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed