फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mango prices rose due to rain and reduced arrivals.

Sant Kabir Nagar News: बारिश और आवक घटने से आम के दाम बढ़े

Mon, 13 Jul 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mango prices rose due to rain and reduced arrivals.
आम की खरीदारी करता ग्राहक। संवाद
सेमरियावां। बारिश और मंडियों में आम की आवक कम होने से बाजार में आम के दाम बढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले तक जो आम 40 से 60 रुपये किलो बिक रहा था, वही अब गुणवत्ता के अनुसार 70 से 120 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे आम के शौकीनों की संख्या प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

सेमरियावां बाजार, उसराशहीद चौराहे, दानोकुइयां, बाघनगर बाजार, दुधारा, सालेहपुर, चिउटना, करही, नव्वागांव आदि चौराहों व बाजारों में फलों की दुकानें सजी हैं। मोहम्मद हद्दीस, मारूफ अहमद, जुगानी, शाबान, राहुल आदि फल विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के कारण बागों से समय पर तुड़ाई नहीं हो पा रही है। कई जगह फलों को नुकसान भी पहुंचा है, जिससे मंडियों में आवक कम हो गई है। कम आपूर्ति के कारण थोक और फुटकर दोनों बाजारों में दाम बढ़ गए हैं। बाजार में दशहरी, लंगड़ा, चौसा और सफेदा जैसी किस्मों के आम की अच्छी मांग है।
विज्ञापन

स्वाद और गुणवत्ता के आधार पर इनके दाम अलग-अलग हैं। हालांकि कीमत बढ़ने के बावजूद आम खरीदने वालों की भीड़ कम नहीं हुई है, लेकिन अधिकांश लोग पहले की तुलना में कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। बारिश के चलते मंडियों में आम की आवक घट गई है। थोक में महंगा मिलने के कारण खुदरा कीमतें भी बढ़ानी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का मानना है कि मौसम सामान्य होने और मंडियों में आम की आवक बढ़ने पर आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आ सकती है। फिलहाल बढ़े दामों ने आम का स्वाद लोगों के लिए थोड़ा महंगा जरूर कर दिया है।

ग्राहक जावेद अहमद, इक़्तेदार अहमद, राम कुमार, विकास कुमार, मो. अकरम, मो. आजम आदि ने कहा कि इस समय आम के दाम काफी बढ़ गए हैं। पहले जितनी मात्रा में आम खरीद लेते थे, अब उतना खरीदना मुश्किल हो गया है। यदि आवक बढ़ेगी तो कीमतों में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed