फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mangalsutra snatched from woman, two arrested

Sant Kabir Nagar News: महिला से छीना मंगलसूत्र, दो गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatched from woman, two arrested
संतकबीरनगर। मगहर स्थित कबीर चौरा क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र झपटने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइंस में शुक्रवार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के गोड़सरी गांव निवासी सुमन निषाद अपने परिवार के साथ 25 जून को मगहर स्थित कबीर चौरा समाधि स्थल पर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। समाधि स्थल घूमने के बाद शिव मंदिर की ओर जाते समय स्कूटी सवार दो युवकों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। पुलिस टीम को घटना के अनावरण के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

गठित टीम ने शुक्रवार को असरफाबाद से रसूलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़ंजा के किनारे स्थित बाग के पास से गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया सूरस निवासी अरुण कुमार और संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि जेब खर्च के लिए रुपये की जरूरत होने पर उन्होंने योजना बनाकर महिला से मंगलसूत्र छीना था। बरामद मंगलसूत्र को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय रवाना कर दिया गया, जहां से दोनों आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed