{"_id":"6213d0ea0dc6e51f61175b3b","slug":"make-chabutra-on-drain-khalilabad-news-gkp4277117131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों पर अतिक्रमण कर बना लिया चबूतरा, नहीं हो पा रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों पर अतिक्रमण कर बना लिया चबूतरा, नहीं हो पा रही सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालियों पर अतिक्रमण कर बना लिया चबूतरा, नहीं हो पा रही सफाई
- बरसात के मौसम में भारी जलभराव का शिकार हुआ था शहर
-नालियों की सफाई न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में जलनिकासी के मुकम्मल इंतजाम नहीं है। इसके साथ ही नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर कई स्थानों पर चबूतरा बना लिया है। जिससे नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। इस कारण नालियां जाम होकर ओवरफ्लो हो रही हैं और गंदा पानी सड़क और गली में फैल रहा है।
इसी साल बरसात के मौसम में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से शहर का अधिकांश हिस्सा जलभराव का शिकार हो गया था। स्थिति यह हो गई थी कि करीब एक पखवारे तक घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। इसे लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ा तो पालिका प्रशासन ने नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया था, लेकिन अब एक बार फिर नालियों पर अतिक्रमण हो गया है। स्थिति यह है कि लोगों ने नालियों पर चबूतरा बना लिया है। ऐसे में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मी मोहल्लों में तो जा रहे हैं, लेकिन विवाद होने के भय से बगैर नालियों की सफाई किए वापस लौट आ रहे हैं। इससे जाम नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं और नालियों का पानी मोहल्लों में फैल रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियां जाम होने से खलीलाबाद कस्बे में मीट मंडी से होकर बंजरिया जाने वाले मार्ग पर सड़क के आर-पार गंदा पानी बह रहा है। गोलाबाजार, आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास, समय माता मंदिर से लेकर बरदहिया बाजार, बैंक चौराहा से शुगर मिल तिराहा तक नालियां पर अतिक्रमण दिखाई दे रहा है। मड़या, विधियानी, घोरखल आदि ऐसे मोहल्ले है, जहां पर नालियां जाम होने से समस्या काफी बढ़ गई है। कस्बे के निवासी दिनेश कुमार, प्रेमचंद्र, राहुल आदि का कहना है कि नालियों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की जरूरत है, ताकि जाम नालियों की सफाई हो सके और लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नालियों की नियमित रूप से सफाई करें। जहां पर नालियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है, वहां जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में नालियों के निर्माण का कार्य भी चल रहा है।