फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mainpuri police inspect in kishan inter college

मैनपुरी पुलिस ने किसान इंटर कॉलेज पहुंच कर की जांच

Sat, 25 Jul 2020 08:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri police inspect in kishan inter college
मैनपुरी पुलिस ने किसान इंटर कॉलेज पहुंच कर की जांच
विज्ञापन

- आरोपी प्रबंधक और प्रधानाचार्य से की अलग-अलग पूछताछ
- नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने के मामले की जांच करने मैनपुरी जिले की पुलिस शुक्रवार को महुली क्षेत्र के सिक्टहा स्थित किसान इंटर कॉलेज पहुंची। प्रबंधक व प्रधानाचार्य से अलग-अलग पूछताछ की। इसके अलावा शिक्षकों से भी जानकारी हासिल की। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई।
मैनपुरी जिले के कुर्रा थाने के एसआई विवेक चौधरी, मोहम्मद कादिर शाह व महिला पुलिसकर्मी महुली थाने की पुलिस के साथ क्षेत्र के सिक्टहा स्थित किसान इंटर कॉलेज पहुंची। एसआई विवेक चौधरी ने बताया कि 19 फरवरी 2018 को मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के विनायकपुर निवासी दिनेश सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह ने आरोप लगाया था कि निजामपुर कुर्रा निवासी राम प्रताप अपने बेटे पिंटू के साथ उनके घर पहुंचे। उनके साथ अमित सिंह सेंगर भी थे। बातचीत के दौरान अमित सिंह ने बताया कि अपने पॉटर्नर दीपू सिंह के साथ मिलकर सरकारी नौकरी दिलाते हैं। झांसे में आकर दिनेश सिंह ने बेटे अनुराग की नौकरी के लिए दो बार में पांच लाख रुपये दिया। आरोप है कि बेटे को एफसीआई विभाग में नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया। ज्वाइनिंग लेटर गलत होने के बाद एक इंटर कॉलेज में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। यहां भी उन्होंने ज्वाइनिंग लेटर दिया। ज्वाइनिंग लेटर लेकर जब संतकबीरनगर जिले के किसान इंटर कॉलेज सिक्टहा पहुंचे। यहां पर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने बेटे अनुराग सिंह को कॉलेज में ज्वाइनिंग कराया और बैंक में खाता भी खुलवा दिया। तीन महीने तक क्लर्क के रूप में काम कराया। बाद में पता चला कि ज्वाइनिंग फर्जी है। दिनेश सिंह का आरोप है कि 15 मई 2019 को राम प्रताप ने साथी अमित सेंगर की पुत्री सुनीता सेंगर के खाते से दो लाख रुपये का चेक दिया। बैंक जाने पर पता चला कि जिसने चेक दिया है उसके खाते में रकम नहीं है। चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज किया था। इसमें सिक्टहा के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी आरोपी बनाए गए हैं। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जालसाजी के मामले की विवेचना केे संबंध में मैनपुरी जिले की पुलिस आई थी। सिक्टहा में स्थित किसान इंटर कॉलेज पहुंच कर जांच पड़ताल की और फिर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed