फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahuli youth missing from Siddharthnagar

Sant Kabir Nagar News: सिद्धार्थनगर से लापता हुआ महुली का युवक

Fri, 17 May 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mahuli youth missing from Siddharthnagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितही निवासी अजीजुर्रहमान का 22 वर्षीय पुत्र सलमान रहस्यमय ढंग से एक सप्ताह पूर्व सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र से लापता हो गया। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। पिता ने एसपी सिद्धार्थनगर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पिता अजीजुर्रहमान का आरोप है कि शोहरतगढ़ थाने की पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है।
ज्ञात हो कि महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितही गांव निवासी सलमान चार वर्ष से शोहरतगढ़ में एक फर्म में रहकर नौकरी करता था। पिता के मुताबिक सलमान सात मई को घर आने के लिए निकला। लेकिन घर नहीं पहुंचा। शाम को उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस अधीक्षक से मिलकर सलमान के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन

एसपी ने शोहरतगढ़ थाने भेजा। वह थाने गए लेकिन थाना प्रभारी गुमशुदगी का केस दर्ज करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। वह उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पिता कहना कि सलमान के खाते से लगातार रुपये भी निकल रहे हैं। अजीजुर्रहमान ने सलमान के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed