फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahui firing incident: Revenue and police team saw the disputed land

महुई गोली कांड : राजस्व व पुलिस टीम ने विवादित जमीन देखी

Fri, 14 Jun 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahui firing incident: Revenue and police team saw the disputed land
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के महुई गांव में हुए गोलीकांड के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व व पुलिस टीम वहां पर पहुंची। टीम ने विवादित जमीन को देखा और उसकी पैमाइश की। मामले में हत्यारोपियों ने किसी भी तरह की सरकारी जमीन को कब्जा किया होगा तो उसे ध्वस्त कराया जाएगा। दोनों हत्यारोपी भाई सेना के जवान व दो अन्य अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

महुई गांव में आठ जून को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और कई राउंड गोली चलने की घटना हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक धर्मेंद्र की पत्नी सुमन की तहरीर पर छह नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना में शामिल दो आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घटना में आरोपी बनाए गए सेना के दो जवान भाई और दो अन्य अभी फरार हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। वहीं पुलिस फरार आरोपी की सुराग लगाने में जुटी हुई है। इसके बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई। इधर, आरोपियों के खिलाफ पुलिस व प्रशासनिक शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में चर्चाओं पर गौर करें तो आरोपी तमाम सरकारी जमीन को कब्जा किए हुए हैं। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम महुई गांव में पहुंचकर आरोपी के घर व आसपास के जमीन की पैमाइश की। टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि कितने सरकारी जमीनों पर आरोपियों का कब्जा है। टीम पूरी रिपोर्ट तैयार करके विभागीय उच्चाधिकारियों को सौपेगी। यदि किसी भी तरह के सरकारी जमीन पर हत्यारोपियों का कब्जा मिलता है तो उस पर बुलडोजर चलाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जमीन पर विवाद था वहां से जल निकासी की व्यवस्था कराने और हत्यारोपी के घर के आसपास की सरकारी जमीन की पैमाइश कराने के लिए टीम को भेजा गया था। यदि आरोपी पक्ष किसी भी तरह से सरकारी जमीन पर काबिज होगा, तो उस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
शैलेश कुमार दुबे, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed