फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahdeva case: Committee of SDM and CO will investigate

महदेवा प्रकरण : एसडीएम और सीओ की कमेटी करेगी जांच

Thu, 20 Feb 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mahdeva case: Committee of SDM and CO will investigate
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष कृष्ण बहादुर पाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधान संघ का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को महदेवा में हुए विवाद प्रकरण से अवगत कराते हुए पीड़ित ग्राम प्रधान को न्याय दिलाने की मांग किया। डीएम ने समूचे प्रकरण की जांच के लिए एसडीएम धनघटा और सीओ की कमेटी गठित करते हुए जांच की बात कही है।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष कृष्ण बहादुर पाल ने कहा कि ग्राम पंचायत महदेवा में खेल मैदान और आरआरसी सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है। ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त भूमि से डीएम के निर्देश पर किसी तरह कब्जा हटने के बाद अगले दिन जब अपने सहयोगियों और मजदूरों के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया तो भूमाफियाओं ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में ग्राम पंचायत सदस्य सहित चार लोग भाला लगने से घायल हो गए।
उन्होंने मांग किया कि भूमाफियाओं की तत्काल गिरफ्तारी होने के साथ ही ग्राम सभा की पूरी जमीन खाली कराई जाए। साथ ही पुलिस सुरक्षा के बीच खेल मैदान और आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया जाय। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राजमन यादव ने कहा कि शासकीय कार्यों के निस्तारण में दखलदांजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाना बेहद आवश्यक है।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, अब्दुल समद, शमशाद अहमद गामा, फिरोज अहमद उर्फ चुन्नू, राम विजय कन्नौजिया, मुलायम यादव, श्रीभागवत, शिव जतन यादव, रवि उपाध्याय, बिहारी पाल, भजुराम यादव, भुअर यादव, बब्बल, संजय, दिलीप कुमार, केडी खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed