फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mahayagy begins followed by kalash yatra

धर्मसिंहवा में निकाली गई कलश यात्रा, शुरू हुआ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ

Fri, 04 Mar 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
mahayagy begins followed by kalash yatra
धर्मसिंहवा में निकाली गई कलश यात्रा, शुरू हुआ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। शुक्रवार को स्थानीय कसबे में बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही विष्णु महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विष्णु महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। दिन में साध्वी नेहा किशोरी का प्रवचन और रात्रि में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

मंगलकारिणी काली मां के प्रांगण से सबसे पहले वरुण देवता व ग्राम देवता का पूजन किया गया। बाद में महिलाओं व बच्चियों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गौरीराई गांव में दुर्गा मंदिर व हनुमान मंदिर तक गई। वहां से धर्मसिंहवा की राम कुटी से होते बाजार में स्थित यमुनेश्वर शिव मंदिर व हनुमान मंदिर होते हुए मनसा पोखरे पर पहुंची। वहां पर श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों पर लोगों ने नृत्य किया और अबीर गुलाल उड़ाए। यज्ञ के कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि यज्ञ 12 मार्च तक चलेगा। दिन में वृंदावन धाम से आई साध्वी नेहा किशोरी प्रवचन करेंगी। जबकि रात्रि में अयोध्या धाम से आए कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इस अवसर पर बृजेश चंद्र त्रिपाठी, सुरेश मोदनवाल, कृपाशंकर गिरी, रोहित पांडेय, उमेश दूबे, दीनदयाल दूबे, रामआशीष ओझा, रवींद्र कांदू, तारकेश्वर पांडेय, मुकेश, रामचंद्र मद्धेेशिया, सावन वर्मा, अनिल पांडेय, अजय अग्रहरि, रमेश मद्धेशिया, सौरभ जायसवाल, अमितेश त्रिपाठी, सुनील वर्मा, अभिमन्यु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed