फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahashivratri: Preparations for the fair in full swing at Tameshwarnath Dham

महाशिवरात्रि : तामेश्वरनाथ धाम में मेले की तैयारियां जोरों पर

Sun, 23 Feb 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Preparations for the fair in full swing at Tameshwarnath Dham
तामेश्वरनाथ मेला परिसर में लग रहा मौत का कुआं।
हरिहरपुर। महाभारतकालीन तामेश्वरनाथ धाम में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां जोरों पर है। 26 फरवरी से शुरू होने वाला मेला करीब एक महीने तक चलेगा। मेले में मौत का कुआं, झूला, इलेक्ट्रिक ट्रेन व अन्य मनोरंजन के साधन सहित लकड़ी के सामान और लोहे के बर्तनों की भी दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन

हर साल की भांति इस वर्ष भी तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेले का आयोजन होगा। 26 फरवरी को जिले और आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में जलाभिषेक करेंगे। शिव की पूजा आराधना के बाद श्रद्धालु मेले में खरीदारी करने के साथ ही मनोरंजन का भी लुफ्त उठाएंगे। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, संतोष कुमार भारती ने बताया कि मेले में दूर-दराज से आईं दुकानें सजने लगी हैं। बहराइच, नानपारा, बुलंदशहर आदि शहरों से आए खजले के दुकानदार अपनी दुकान सजाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने तक चलने वाले मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा आराधना के साथ ही खरीदारी भी करते हैं।
विज्ञापन

द्वापर युग से है मंदिर के इतिहास का नाता : पौराणिक मान्यता है कि तामेश्वरनाथ शिव मंदिर महाभारत कालीन है। लोगों का कहना है कि अज्ञातवास के दौरान माता कुंती के साथ पांडव यहां कुछ दिनों के लिए ठहरे थे। राम कृष्ण भारती, कौशल भारती ने बताया कि उस दौरान यह परिसर जंगल क्षेत्र था। पूर्वज बताते थे कि पांडवों के साथ उनकी माता कुंती ने यहां शिवलिंग की पूजा-अर्चना की थी। मंदिर के समीप कुछ दूरी पर रामपुर गांव में द्वापरा नाम से एक पोखरा भी है। जो द्वापर युग का होने की तस्दीक करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed