फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahant thought Das left two lakh deposits

महंत विचार दास ने दो लाख जमा किए तब छूटे

Tue, 30 May 2017 11:35 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नायब तहसीलदार सदर ने बकायेदारों के यहां मंगलवार को छापेमारी की। टीम ने एक बकायेदार का ट्रैक्टर और दूसरे  का टेंपो उठवा लाया। कबीर चौरा मगहर मठ के महंत विचार दास ने दो लाख रुपये जमा किए, तब जाकर उन्हें राहत मिली। नायब तहसीलदार आर के पांडेय ने बताया कि कबीर चौरा मगहर मठ के महंत विचार दास ने मठ की जमीन की संतकबीर आचार्य अमृत दास महा विद्यालय के नाम रजिस्ट्री कराई थी। रजिस्ट्री में निर्धारित राशि से कम कस स्टांप लगाया गया था। मामले में 3.43 लाख रुपये की राजस्व चोरी का मामला पकड़ में आया था। इसी की वसूली के लिए आरसी जारी हुई थी। बार-बार बकाया स्टांप ड्यूटी की मांग किए जाने के बाद भी महंत विचार दास रकम जमा नहीं कर रहे थे। मंगलवार को उन्हें कबीर चौरा मठ परिसर से पकड़ कर गाड़ी में बैठाया गया तो वह पहले टीम पर धौंस जमाने लगे। बाद में दो लाख रुपये मौके पर जमा किए, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

इसके अलावा रजापुर सरैया गांव निवासी भगवान दास ने बैंक से लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। इन्होंने छह लाख सत्ताइस हजार रुपये बकाया जमा नहीं किया तो आरसी जारी हो गई। इनके यहां पहुंच कर पकड़ा गया तो उन्होंने रकम जमा नहीं की। बताया कि उनका ट्रैक्टर बस्ती जिले के बनकटी क्षेत्र के पुनिया गांव में है। वहां पहुंच कर ट्रैक्टर कुर्क करते हुए उसे खलीलाबाद लाया गया। इसी तरह बालूशासन निवासी सचिन्दर राय के टेंपों से दुर्घटना हो गई थी। कोर्ट ने इनपर पौने दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसमें से दो 35 हजार रुपये इन्होंने बार में जमा किए, शेष राशि जमा करने में आनाकानी कर रहे थे। इसी वजह से इनका टेंपोकुर्क करते हुए तहसील खलीलाबाद परिसर में जमा कराया गया।   
विज्ञापन

               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed