फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahakumbh: As the crowd increased, buses had to be called from Basti and Badaun depots.

महाकुंभ : भीड़ बढ़ी तो बस्ती और बदायूं डिपो से मंगानी पड़ीं बसें

Wed, 29 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: As the crowd increased, buses had to be called from Basti and Badaun depots.
यात्रियों को लाने के लिए प्रयागराज रवाना हुईं बसें।
संतकबीरनगर। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए मंगलवार को सीतापुर से आई बसें कम पड़ गईं। इसके वजह से देर रात को श्रद्धालुओं की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए बदायूं और बस्ती डिपो से बसें मंगाई गईं। रात 11 बजे तक यात्रियों को यहां से लेकर बसे प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

शहर के एचआर पीजी कॉलेज के पास बने अस्थायी बस अड्डे से रात 11 बजे तक प्रयागराज महाकुंभ के लिए बसों को रवाना किया गया। यात्रियों की भीड़ के वजह से सीतापुर डिपो से आईं बसें कम पड़ गईं।
विज्ञापन

जिसके बाद देर रात को बदायूं डिपो से दो और बस्ती डिपो से तीन बस मंगाया गया। जिसके बाद रात को पांच बसों से अस्थायी बस अड्डा पर मौजूद 260 श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम बुधवार को दिन में प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए 12 खाली बसों को यहां से भेजा। जिससे वहां से आने वाले लोगों को बराबर समय से बसें मिल सके।
परिवहन निगम के जिम्मेदारों की मानें तो रास्ते में काफी जाम होने के वजह से बसें नही निकल पा रही हैं। आधी रात के बाद से जिले में श्रद्धालु वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed