{"_id":"67952c51cee8d190f6035154","slug":"mahakumbh-208-devotees-leave-for-prayagraj-from-temporary-bus-stand-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127623-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ : अस्थायी बस अड्डे से 208 श्रद्धालु प्रयागराज रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ : अस्थायी बस अड्डे से 208 श्रद्धालु प्रयागराज रवाना
Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज के पास कुंभ जाने के लिये बस में बैठे यात्री।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के एचआरपीजी कॉलेज के पास बने अस्थायी बस अड्डे से प्रयागराज के लिए शनिवार को चार बसों को रवाना किया गया। इस दौरान निगम के जिम्मेदार बस अड्डा पर मौजूद रहकर 208 श्रद्धालुओं को महाकुंभ के लिए रवाना किए।
प्रयागराज महाकुंभ के लिए जनपद से श्रद्धालु रवाना होना शुरूकर दिए हैं। परिवहन निगम की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिससे वहां जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। सीतापुर डीपो की बसें प्रयागराज के लिए चलाई जा रही हैं। बस में 52 यात्रियों को बैठाकर रवाना किया जा रहा है। जैसे-जैसे यात्री पहुंच रहे हैं प्रत्येक बस में 52 यात्रियों के पूरा होने पर यहां से बस को रवाना किया जा रहा है।
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु महुली भिनखिनी गांव निवासी शशिकला, रामप्रसिद्ध चौरसिया, भोला चौरसिया, त्रिलोकी चौरसिया निवासी पड़रिया कोतवाली खलीलाबाद ने बताया कि महाकुंभ स्थान का सनातन धर्म में काफी महत्व है। जिसकी महत्ता को धर्मग्रंथों में भी काफी विस्तार से बताया गया है। यह कुंभ 144 साल के बाद लगा हुआ है। प्रयागराज में जाकर लोग संगम के पवित्र जल में स्थान करके पुण्य के भागी बन रहे हैं। इसके वजह से वह लोग भी प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को अवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। हर समय परिवहन निगम की बस उपलब्ध है। अस्थायी बस अड्डा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
-टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा खलीलाबाद