फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Magistrate seals illegally running Madrasa

Sant Kabir Nagar News: 12 वर्ष पहले बनी भी...10 वर्षों से बदहाल है बन्नी गांव की सड़क

Mon, 03 Nov 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Magistrate seals illegally running Madrasa
सेमरियावां ब्लाक के बन्नी मार्ग जर्जर  व बदहाल-संवाद
सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग से बन्नी गांव को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। आवाजाही में परेशानी झेल रहे लोगों ने शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर मार्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बन्नी गांव की आबादी लगभग दो हजार से अधिक है। गांव के लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग का निर्माण 12 साल पहले हुआ था। 10 वर्षों से सड़क बदहाल है लेकिन मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कई जगहों पर गिट्टी उखड़ गई है।
विज्ञापन

वाहन तो छोड़िए राहगीरों के लिए सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद, मोहम्मद सुफियान, मुश्ताक अहमद, रिजवान अहमद, राम कुमार, सेराज अहमद व अन्य ने बताया कि लगभग दस साल से सड़क खराब है। कई बार विभागीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सबसे ज्यादा बच्चों को परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों की वजह से स्कूल की बस भी गांव में नहीं आ रही है। बारिश में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद गांव की तरफ आना भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जेई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दीपावली बाद कार्य शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed