फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   made women and girls safety aware

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Wed, 27 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
made women and girls safety aware
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए ग्रामीणों से संवाद किया। अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
थाना कोतवाली खलीलाबाद ने ग्राम राऊरपार, नेदुला, महिला थाना ने कलेक्ट्रेट, थाना महुली पुलिस ने रामपुर, थाना दुधारा पुलिस ने लोहरौली, खटियांवा, पिपरा बोरिंग, थाना मेंहदावल ने शिवरही, मेंहदावल तिराहा, थाना बखिरा ने हारापट्टी, लोरीबारी, थाना धर्मसिंहवा ने कसया, सेवाइचपार, गौरीराई और थाना धनघटा ने थाना परिसर में महिलाओं व बालिकाओं को पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed