फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Made physical relationship by getting trapped in the love trap of marriage, case

Sant Kabir Nagar News: शादी के प्रेमजाल में फंसा कर बनाया शारीरिक संबंध, केस

Sun, 06 Aug 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Made physical relationship by getting trapped in the love trap of marriage, case
- प्रेमी के बहकावे में आकर युवती घर से जेवरात और नकदी लेकर भाग गई थी मुंबई
विज्ञापन

- घर लाकर चार दिनों तक युवती को रखा , बाद में शादी से इनकार कर कर लिया किनारा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की युवती को गांव का युवक शादी के प्रेमजाल में फांस कर शारीरिक संबंध बनाया। प्रेमी के बहकावे में आकर युवती घर से मां के जेवरात और 25,000 रुपये लेकर मुंबई भाग गई। बाद में प्रेमी ने घर लाकर चार दिनों तक युवती को रखा। अब शादी से इनकार करते हुए युवती को घर से भगा दिया। युवती अपने भाई के साथ रविवार को कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
20 वर्ष की युवती की मां का निधन हो चुका है। जबकि पिता बीमार रहता है। भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर युवती के अलावा बड़ी बहन और पिता रहते हैं। पांच साल पहले युवती की फोन पर गांव के 25 वर्ष के युवक से बातचीत शुरु हुई और धीरे- धीरे दोनों के रिश्ते आगे बढ़ते गए। प्रेमी मुंबई में एक कंपनी में सूपरवाइजर है। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने शादी के प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। प्रेमी के बहकावे में आकर 30 जून को घर में रखा मां का एक जोड़ा पायल, झुमकी, सोने का हार, मांग टीका और 25,000 रुपये नकदी लेकर मुंबई चली गई। वहां भी आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन


15 दिन बाद घर चलकर शादी करने की बात कह कर प्रेमी उसे गांव लाया। चार दिनों तक उसे अपने घर में रखा और फिर शादी से इनकार करते हुए उसे भगा दिया। अब प्रेमी ने मोबाइल भी बंद कर लिया है। आरोपी के तीन भाई और तीन विवाहित बहनों ने भी इसमें पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी और उसके तीन भाई और तीन बहनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की मेडिकल जांच के साथ कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed