फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Made physical relations with student, posted obscene picture on Instagram

Sant Kabir Nagar News: छात्रा से बनाया शारीरिक संबंध, इंस्टाग्राम पर डाली अश्लील तस्वीर

Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Made physical relations with student, posted obscene picture on Instagram
संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर विश्वास में लेकर आरोपी ने चुपके से छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया और उसके साथ दो वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी करने का दबाव बनाने पर छात्रा की अश्लील तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाल दी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जानमाल की धमकी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह क्षेत्र एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। आरोप है कि दो वर्ष पहले कॉलेज आते-जाते कोतवाली क्षेत्र के ही युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। उसी दौरान आरोपी युवक ने उसका मोबाइल नंबर मांग लिया था। बार-बार फोन करके उससे बातचीत करता रहता था। इसकी वजह से नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने उससे शादी का अनुरोध किया और शारीरिक संबंध बनाने की बात की, लेकिन उसे विश्वास में लेने के लिए मांग में सिंदूर भर दिया। उससे दो वर्षों तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। यह कहता रहा है कि सार्वजनिक रूप से शादी करके उसे अपने घर ले जाएगा। उसके बाद आरोपी मुंबई कमाने चला गया। एक अप्रैल 2023 को कमा कर आरोपी लौटा और एक-दो दिन घर रहने के बाद अपने मौसा के यहां आकर रहने लगा। 25 मई 2023 तक मौसा के घर रहा और उसी दौरान उसके साथ अनगिनत बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो बना लिया। जब इसकी जानकारी पीड़िता के घर वालों को हुई तो उसके परिजन शादी का अनुरोध करने लगे। आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसकी पूर्व में बनाई अश्लील तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाल दी। आरोपी ने धमकी दी कि उसे किसी काम का नहीं छोड़ेगा। कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जानमाल की धमकी दी। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जानमाल की धमकी, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed