{"_id":"68fa76778c19d08dcb08e0b3","slug":"lumpy-virus-causes-panic-among-livestock-owners-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140169-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंपी वायरस से पशुपालकों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंपी वायरस से पशुपालकों में दहशत
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है। पशुपालकों ने टीकाकरण कराने की मांग की है।
पौली क्षेत्र के परसहर, पौली, भोतहा, नकहा, अजाव, धौरहरा, शंकरपुर आदि गांवों में जानवरों में लंपी वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। पशु चिकित्सक सूचना पर पहुंचकर यथा संभव इलाज करने में जुटे हैं। तेजी से बढ़ रहे बीमारी को देखकर क्षेत्र के पशु पालकों में दहशत का माहौल है। लोग इसे महामारी का रूप मानकर चिंतित हैं।
पशु चिकित्सक शनिचरा बाजार के प्रभारी डाॅ. आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि लंपी वायरस एक संक्रामक रोग है,जिसका संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है।