फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lshatriya mahasabha comitee

वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष तो सूर्यभान सिंह बने प्रदेश महामंत्री

Mon, 09 Aug 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
lshatriya mahasabha comitee
वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष तो सूर्यभान सिंह बने प्रदेश महामंत्री
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा के कार्यकारिणी का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षत्रिय महासभा की बैठक सोमवार को शहर के एक होटल में हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही समस्याओं पर चर्चा की गई।

क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत ने कहाकि इतिहास गवाह है कि क्षत्रियों ने समय-समय पर राष्ट्र व समाज के हित में अपनी वीरता ज्ञान व पराक्रम के बल पर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। समय के साथ क्षत्रियों ने उच्च सेवा से लगायत व्यवसाय तक में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह ने कहाकि समय की मांग है कि अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए हम लोग अपने समाज के उत्थान के लिए एकजुट हों। नवनियुक्त प्रदेश संयोजक दिनेश कुमार सिंह ने कहाकि क्षत्रिय समाज में एकता सदभाव व सहयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सूर्यभान सिंह ने कहाकि क्षत्रिय समाज हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य करता है। सभी वर्गों का सम्मान करता है। उन्होंने क्षत्रिय समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के हित में कार्य करने की अपील की। इस दौरान नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दिनेश बहादुर सिंह, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, संजीव सिंह, अभय सिंह, चंद्रेश्वर सिंह उर्फ गोलू सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह, प्रदेश मंत्री राकेश सिंह, बबलू सिंह, रणवीर सिंह, राजेश सिंह, आरके सिंह, पंकज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed