फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lpg distrubuted to 11 poor people .

11 गरीबों को दिए गए गैस कनेक्शन

Tue, 31 May 2016 12:40 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
lpg distrubuted to 11 poor people  .
गैस कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
मगहर,  कबीर चौरा परिसर स्थित सत्संग भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई। इस दौरान 11 गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन देकर सांसद शरद त्रिपाठी ने इसकी विधिवत शुरुआत की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक गरीबों को लाभ देकर उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को अब निशुल्क गैस कनेक्शन देने की योजना लागू की है।
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उपला एवं लकड़ी आदि पर खाना बनाती थीं अब उन्हें इससे निजात मिलेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि वैसे तो केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन यह योजना काफी महत्वपूर्ण है। इंडियन आयल के एरिया मैनेजर शिवेंद्र जायसवाल ने कहा की पूर्व में बीपीएल परिवारों को 2900 में कनेक्शन दिए जाते थे अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए महिला का आधार  कार्ड, राशन कार्ड और सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। इस अवसर पर सुबिका देवी, दुखना देवी, राधिका देवी, खिताबी, गंगोत्री  देवी, नीलम, जोखनी, सिताबी सहित 11 लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, चेयरमैन अश्वनी गुप्त, वरिष्ठ नेता दिग्विजय नरायन उर्फ जय चौबे, महेंद्र दुबे, प्रदीप कन्नौजिया, राजेश वर्मा, संगीता वर्मा, अवधेश सिंह, अबरार आलम, लालचंद्र यादव, टुनटुन राय, राम अवध राय, मंटू  राय, प्रदीप गुप्त, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed