फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lover ran away leaving live-in girl

Sant Kabir Nagar News: लिव इन में रह रही युवती को छोड़ भागा प्रेमी

Mon, 03 Feb 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lover ran away leaving live-in girl
बखिरा। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती को छोड़कर प्रेमी फरार हो गया। गांव में आने पर न तो उसको अपने घर में जगह मिली, न ही प्रेमी के घर वालों ने शरण दिया। युवती ने मामले की शिकायत बखिरा थाने में देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से युवक के संपर्क में थी। 10 माह पूर्व घर वाले उसे घर से निकाल दिए थे। इसके बाद वह युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में खलीलाबाद में किराये के मकान में रहने लगी। युवक ने उससे शीघ्र ही शादी करने का वादा किया था। तीन दिन पूर्व युवक उसे गांव लेकर चला आया और उसे गांव में छोड़कर बिना बताए ही कहीं चला गया। जब वह युवक के घर गई तो उसके परिजन रखने के लिए तैयार नहीं हुए न ही युवती के घर के लोग उसे शरण दे रहे हैं। थानाध्यक्ष लाल बिहारी निषाद ने बताया कि छह माह पूर्व इसी मामले में सुलह हुआ था। युवती की इस शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed