फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lost three lakh rupees in the greed of job

नौकरी के लालच में गंवा दिए तीन लाख रुपये

Mon, 16 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lost three lakh rupees in the greed of job
नौकरी के लालच में गंवा दिए तीन लाख रुपये
विज्ञापन

बखिरा। तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी पाने के लालच में युवक ने तीन लाख रुपये गंवा दिए। पहले तो आरोपियों काफी टालमटोल किया। बाद में युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। सच्चाई जानने के बाद पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो उसे अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। सीओ के निर्देश के बाद बखिरा पुलिस ने सात लोगों पर जालसाजी करने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया निवासी रुबीना पत्नी अकबर अली का कहना है कि 16 जुलाई 2019 को उसके पति बखिरा कस्बे में किसी काम से गए थे। वहीं पर अक्षय कुमार निवासी अमिलौना थाना जमहौर, जनपद औरंगाबाद बिहार, उमेश भट्ट निवासी धवरिया कोतवाली, हरगोविंद राय निवासी भईया बिजौली थाना बरहज जनपद देवरिया ,सुनील कुमार यादव, राकेश, फैज अहमद निवासी मोहद्दीपुर कोतवाली व अरसद निवासी मगहर महिला के पति को पहले लिए। वे उनके पति को पहले से जानते थे। आरोप है कि उमेश भट्ट ने उसके पति से कहा कि सभी लोग उसके मित्र हैं। इनका उच्चाधिकारियों से अच्छा संबंध है। तीन लाख की व्यवस्था करने पर ये लोग उनके पति के भाई की नौकरी खलीलाबाद तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर लगवा देंगे।
विज्ञापन

उसके बाद 18 अगस्त 2019 को महिला के पति और भाई को बखिरा कस्बे में बुलाकर निवास प्रमाणपत्र व शैक्षिक प्रमाण पत्र लिया गया। दो दिन के भीतर अक्षय कुमार के खाते में रकम डालने के लिए कहा गया। 20 अगस्त 2019 को अक्षय कुमार के खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर करने के दो दिन बाद नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा। एक माह बाद महिला के पति ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की तो वे टालमटोल करने लगे। पांच नवंबर 2021 को पुन: संपर्क करने पर सभी ने एक सप्ताह में नियुक्ति हो जाने की बात कही। 12 नवंबर 2021 को नियुक्तिपत्र की छायाप्रति देते हुए कहा कि इसकी मूल कॉपी खलीलाबाद तहसील में जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर 2021 को नियुक्ति पत्र लेकर तहसील में जाने पर पता चला कि वह फर्जी था। उसके बाद नियुक्ति के लिए दिए तीन लाख की रकम वापस मांगने पर आरोपी अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। एसओ अनिल कुमार ने बताया सीओ के निर्देश पर इस मामले में सातों आरोपियों पर धोखाधड़ी, जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed