फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Long queue of patients suffering from diabetes, fever and skin diseases in Jan Arogya Mela

Sant Kabir Nagar News: जन आरोग्य मेले में शुगर, बुखार और त्वचा रोग के मरीजों की लंबी कतार

Sun, 27 Jul 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Long queue of patients suffering from diabetes, fever and skin diseases in Jan Arogya Mela
पीएचसी रोसया बाजार में लगे आरोग्य मेले में जांच करते चिकित्सक
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें कोई खांसी तो कोई बुखार तो कोई स्कीन रोग से पीड़ित होकर पहुंचा। इसके साथ ही शुगर, सास के रोगी भी रहे। मरीजों को सलाह के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन

बता दें कि
22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में कुल 1511 मरीज देखे गए। इसमें से 85 मरीज बुखार से पीड़ित मिले तो 26 मरीजों में संभावित मलेरिया के लक्षण दिखाई दिए तो जिला अस्पताल में जांच कराने को कहा गया। वहीं 131 मरीजों में शुगर पाया गया है। नौ मरीजों में गंभीर बीमारी मिली तो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रोसया बाजार उप स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 45 मरीज देख गए।
विज्ञापन

इसमें सबसे ज्यादा बुखार, हड्डी दर्द, पेट दर्द और उल्टी दस्त और गैस के मरीज आए थे। शुगर के मरीज भी रहे। बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त का मामला सबसे ज्यादा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज दीप्ती, आयशा, संतबली आदि ने बताया कि चेहरे और शरीर पर छोटे छोटे दाने निकल आए थे। इसके साथ ही उल्टी दस्त से परेशानी है। यहां पर दिखाया तो चिकित्सक ने जांच के साथ ही दवा दी है। इसके साथ ही परहेज की बात कही है। तीन दिन बाद फिर बुलाया है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 45 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। इस मौके पर फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही। इसी तरह से नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर मेला लगा। चिकित्साधिकारी डॉ. जरीन फातिमा ने बताया कि 106 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है।

इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1511 मरीज देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed