फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lokayukta team investigated four villages

Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त टीम ने की चार गांवों की जांच

Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lokayukta team investigated four villages
लोकायुक्त के निर्देश पर सेमरियांवा क्षेत्र में विकास कार्यों की जांच करती हुई टीम । संवाद
सेमरियावां। सेमरियावां ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक करोड़ के फर्जी की भुगतान के मामले में लोकायुक्त के निर्देश पर एसडीएम की अगुवाई में टीम ने बुधवार को चार गांवों में जांच की। टीम को 22 गांवों की जांच करनी है। इनमें से 13 गांवों की जांच हो चुकी है। शेष नौ गांवों की जांच बृहस्पतिवार को होगी। सेमरियावां निवासी सलीम उमर ने लोकायुक्त कार्यालय में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया कि नियुक्त प्रशासक एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत के जरिए पत्रावली पर हस्ताक्षर कर एक जनवरी 2021 से 31 मई 2021 तक बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की गई है।
विज्ञापन

संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और नियुक्त प्रशासक एडीओ पंचायत के संयुक्त डोंगल से तमाम ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त से बिना टेंडर निकाले तथा शासनादेश के विपरीत तमाम गांव में हैंडपंप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नाली, इंटरलाॅकिंग, स्कूल मरम्मत के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा रुपये फर्जी भुगतान किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि करही, कांटेढीस, रायपुर छपिया उर्फ ठोका, सेमरियावां, बुढाननगर, दुधारा, सफियाबाद, बिगरामीर, बत्सी बत्सा, बिगरा अव्वल, सोनौरा गोसी, उसरा शहीद, तेनुहारी सोयम, पिपरा गोविंद, मूडाडीहा बेग, केकरहो, महुआरी, चोरहा, छंगुरिया बंगुलिया, चिउटना, बढ़यामाफी समेत विभिन्न गांवों में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की गई है। लोकायुक्त ने डीएम से 21 अक्तूबर तक जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर की अगुवाई में गठित जांच टीम को 22 गांव को जांच सौंपी गई। जांच टीम ने नौ और दस अक्तूबर को दो दिन की जांच में 9 गांव की जांच की। 13 गांव की जांच के एसडीएम ने 15 व 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित किया। बुधवार को सदर उपजिलाधिकारी खलीलाबाद की अगुवाई में गठित जांच टीम ने जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां का कायाकल्प, जूनियर हाईस्कूल बिगरा अव्वल कायाकल्प व सामुदायिक शौचालय की जांच की।

इसके बाद जांच टीम ने सोनौरा गौसी में सीसी रोड की जांच की। दुधारा में प्राथमिक विद्यालय कायाकल्प व इंटरलाकिंग की जांच क जांच कर भौतिक सत्यापन किया। हालांकि अभी टीम को 9 ग्राम पंचायतों की जांच करना शेष है। जांच टीम ने बृहस्पतिवार को नौ गांव की जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed