फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Locked in ultrasound room of district hospital X-ray also stalled

Sant Kabir Nagar: जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा ताला, एक्स-रे भी ठप

Fri, 02 Sep 2022 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 10:06 AM IST
सार

सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक की संबद्धता समाप्त हो चुकी है, जिसकी वजह से परेशानी हो रही है, अस्पताल में तैनात दो अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ कारणों की वजह से वह नहीं आ रहे हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। जहां तक एक्स-रे प्लेट का सवाल है तो वह जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
Locked in ultrasound room of district hospital X-ray also stalled
चिकित्सक न रहने के कारण बंद रहा अल्ट्रासाउंड कक्ष। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर के जिला अस्पताल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में विफल साबित हो रहा है। अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक की संबद्धता समाप्त हो होने से अस्पताल में 25 दिन से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा है। जिससे अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीज परेशान हैं। अस्पताल में तैनात दो चिकित्सक अल्ट्रासाउंड करने से कतरा रहे हैं। जिससे मरीजों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं प्लेट न होने से एक्स-रे का कार्य भी ठप है।
विज्ञापन


अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ बीके चौधरी की संबद्धता अगस्त माह में समाप्त हो गई। वह अपने मूल जगह पर वापस चले गए। उनकी तैनाती वर्तमान में सीएमओ कार्यालय में है। उनको गए लगभग 25 दिन होने को है, तबसे अल्ट्रासाउंड का कार्य ठप है, जबकि प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड के लिए 100 से 120 मरीज आते हैं। इधर, अल्ट्रासाउंड न होने से मरीज परेशान हैं और बाहर प्राइवेट पैथोलॉजी पर 500 से 800 रुपये देकर अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं।
विज्ञापन


गरीब तबके के मरीजों के लिए यह रकम काफी अधिक है और अल्ट्रासाउंड के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। जबकि अस्पताल में पहले से दो रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक तैनात हैं। उनकी ड्यूटी अल्ट्रासाउंड के लिए लगाई गई है पर वह अल्ट्रासाउंड करने से कतरा रहे हैं। जिससे अस्पताल प्रशासन के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। यहीं नहीं अस्पताल में एक्स-रे प्लेट भी समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स-रे के लिए प्रतिदिन 100 के करीब मरीज आते हैं। एक्सरे न होने से मरीज परेशान हैं और बाहर जाकर एक्स-रे कराना उनकी मजबूरी है। अल्ट्रासाउंड न होने से आए दिन अस्पताल में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बेलवनिया निवासी बृजेश, महुली निवासी रामतीरथ ने बताया कि पेट में तकलीफ होने पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड लिखा, पर सेंटर पर ताला लगा होने की वजह से मजबूरन बाहर से कराना पड़ा। वहीं महुली के ही गणेश ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे कक्ष बंद होने से बाहर से कराना पड़ा।

सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक की संबद्धता समाप्त हो चुकी है, जिसकी वजह से परेशानी हो रही है, अस्पताल में तैनात दो अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ कारणों की वजह से वह नहीं आ रहे हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। जहां तक एक्स-रे प्लेट का सवाल है तो वह जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।


सदर विधायक ने निरीक्षण किया
संतकबीरनगर जिला अस्पताल का बृहस्पतिवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, जनरल वार्ड आदि को देखा और मरीजों से बातचीत की। साथ ही दवा वितरण कक्ष को भी देखा। दवाइओं की उपलब्धता की जानकारी हासिल की। सदर विधायक ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए, जो भी कमियां हैं, उसे दूर किया जाए। इस दौरान सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed