{"_id":"637bb503b8ac64220278852e","slug":"locked-in-the-school-teacher-absent-studies-stopped-khalilabad-news-gkp4582341194","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर जिले में कैसे होगी पढ़ाई: स्कूल में ताला, गुरु जी नदारद, पठन पाठन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर जिले में कैसे होगी पढ़ाई: स्कूल में ताला, गुरु जी नदारद, पठन पाठन ठप
Tue, 22 Nov 2022 03:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर द्वितीय के कमरों मे लटक रहा ताला।
- फोटो : KHALILABAD
बीएसए की जांच में मिली खामियों के चलते जिस शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। उसे पुन: उसी विद्यालय का प्रभार सौंप दिया गया है। आलम यह है कि इस स्कूल के निरीक्षण के दौरान बीएसए ने ताला लगाया था, जो आज तक नहीं खुला। जिससे इस स्कूल में जुलाई माह से ही पठन पाठन ठप है और छात्रों की पढ़ाई पर ग्रहण लगा हुआ है।
नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात सुनील कुमार को अनियमितता के चलते बीएसए ने जुलाई माह में ही जांच के दौरान निलंबित कर दिया था। बीएसए की जांच में प्रधानाध्यापक सुनील अनुपस्थित रहे और विद्यालय में ताला लगा रहा।
बीएसए ने मौके पर ताला तुड़वाकर स्कूल में दूसरा लगा दिया था और उसकी चाबी साथ ले गए थे, जो आज भी बंद पड़ा है। स्कूल में ताला बंद है, उस स्कूल के छात्रों की पढ़ाई भी जुलाई माह से ही बाधित हो रही है। ऐसे में जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया है वे अपने पाल्यों के भविष्य के प्रति चिंतित हैं। स्कूल में अव्यवस्था है न एमडीएम बन रहा है और न ही छात्रों की पढ़ाई हो रही है। ऐसे में जिन छात्रों ने दाखिला स्कूल में कराया है, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन
निलंबित शिक्षक को अविलंब हटाने की मांग
नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर द्वितीय में तैनात निलंबित शिक्षक को वहां के प्रभार से हटाने की मांग नगर के लोगों ने की है। हियुवा के जिला संयोजक सुभाष त्रिपाठी, विजय शुक्ल, सभासद गंगा पटवा का कहना है कि जिस शिक्षक को अनियमितता के चलते बीएसए ने निलंबित कर दिया है उसे वहां का प्रभार क्यों दे दिया गया है। स्कूल का ताला खुलवाकर दूसरे शिक्षक को प्रभार सौंपा जाना चाहिए। जिससे छात्रों की पढ़ाई जारी रह सके। यहां पर तैनात शिक्षक को अविलंब हटाया जाए।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि आनलाइन छुट्टी के लिए अर्जी देने की व्यवस्था की गई है। स्कूल में ताला लगा है, तो उसे मंगलवार को हर हाल में खुलवा दिया जाएगा, विद्यालय में पठन पाठन शुरू कराया जाएगा, इसमें अगर शिक्षक लापरवाही बरतते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।