फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lock in offices, demand for old pension scheme

कार्यालयों में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन 

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूराे
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
lock in offices, demand for old pension scheme
पुरानी पेंशन की मांग
संतकबीरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बुधवार को जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कार्यालयों में तालाबंदी की और शहर में मोटर साइकिल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में कर्मचारी विकास भवन गेट पर पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली और सातवें वेतन की विसंगतियों को तत्काल दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के कर्मचारी सुबह अपने-अपने कार्यालय पहुंचे और तालाबंदी कर हड़ताल पर चले गए। इस दौरान कर्मचारियों ने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संगठन मंत्री अनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी विकास भवन गेट पहुंचे और धरना पर बैठ गए। धरना की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल व संचालन मंत्री राम भजन यादव ने किया। ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाल किया जाना आवश्यक है, क्योंकि सेवानिवृत्त के बाद यही कर्मचारियों के काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविदा व ठेकेदारी पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। एजूकेशनल मिनस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला मंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि एसीपी स्वीकृति पर अगले पद का ग्रेड पे न देकर जो ग्रेड पे लिपिक संवर्ग से गौड़ कर दिया गया है, उसे ही स्वीकृत किया जा रहा है, इस व्यवस्था में संशोधन कराए जाने की जरूरत है।

धरना को संप्रेक्षक दीनानाथ उपाध्याय, मंत्री रामभजन, चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष समरबहादुर सिंह, मंत्री रामचेत, अवधेश यादव, कृष्ण मोहन, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, भोलई प्रसाद, विनोद प्रसाद, हरिनरायन मिश्र, भोला नाथ गिरी, प्रभाकर पाल, रमेश यादव, संजय द्विवेदी, अरविंद यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed