फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Local fault and overload become a problem, electricity is not available in the city even for 14 hours

Sant Kabir Nagar News: लोकल फाॅल्ट और ओवरलोड बनी मुसीबत, 14 घंटे भी शहर में नहीं मिल रही बिजली

Wed, 19 Jul 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Local fault and overload become a problem, electricity is not available in the city even for 14 hours
सरैया बाईपास के पास बिजली के लोकल फाल्ट को बनाते बिजलीकर्मी।
फोटो सहित
विज्ञापन

-ओवरलोड के चलते बार-बार ट्रिप की आ रही समस्या
-उतरावल फीडर में गड़बड़ी के चलते रात में चार घंटे गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में 24 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली सप्लाई देने का निर्देश है। लेकिन शहर में ही लोकल फाॅल्ट और ओवरलोड की वजह से 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है। महज आठ से 10 घंटे बिजली मिल रही है वह भी कई शिफ्टों में। ऐसे में बिजली की कटौती से आमजन, किसान व व्यापारी सब परेशान हैं। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है।
जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था हाॅफ रही है। उमस भरी गर्मी में ओवरलोड की समस्या बढ़ गई है। जिसके कारण बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। कहने के लिए शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है। लेकिन कई क्षेत्रों में 14 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शहर के हाइवे से उत्तर बसे मोहल्ला छोटी सरौली, बड़ी सरौली, बड़गो, पटखौली, नेदुला, औद्योगिक क्षेत्र, अंसार टोला, पठान टोला, बरई टोला आदि मोहल्लों में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कारण यह है कि यहां पर ओवरलोड की समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे उतरावल फीडर में गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब चार घंटे तक बिजली नहीं आई। जिससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति तो जैसे-तैसे चल रही है। मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 100 से अधिक गांव के लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। जिससे इन क्षेत्रों में मुश्किल से आठ दस घंटे बिजली की आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000000
उमस भरी गर्मी में बिजली की आवाजाही मुसीबत बन गए हैं। बार-बार बिजली कट रही है। किसी तरह दिन गुजर जा रहा है। लेकिन रात्रि में बिजली गुल होने पर नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
-बृजेश कुमार, शहरवासी
0000000000000000000000000000000
बिजली की आपूर्ति काफी खराब है। बार-बार बिजली कट रही है। जिसकी वजह से कारोबार प्रभावित हो रहा है। नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को ठीक किए जाने की जरूरत है।
-अमित जैन, व्यापारी
0000000000000000000000000000000
बिजली की आवाजाही के कारण खेतों की सिंचाई करने में दिक्कत आ रही है। जब तक पानी खेत में पहुंचता है। तब तक बिजली कट जाती है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-भोलू उपाध्याय, किसान
000000000000000000000000000000
शहर में ओवरलोड की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण बिजली बार-बार कट रही है। 24 घंटे बिजली देने का निर्देश है। लेकिन 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। रात्रि में बिजली कटने पर नींद में खलल पड़ रहा है।

-वसीम अकरम, शहरवासी
0000000000000000000000000
बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से होे इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इधर गर्मी बढ़ने से ओवरलोड की समस्या आ रही है। जिससे थोड़ी दिक्कत है। कुछ क्षेत्रों में इस समस्या के निदान के लिए केबल के तार बदले जा रहे हैं। कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि जहां पर भी फाॅल्ट हो वहां तत्काल ठीक कराया जाए।
-रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed