{"_id":"61bb80600a87cc57ad4c360e","slug":"lit-fire-in-shop-khalilabad-news-gkp4201349100","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराने की दुकान में लगी आग, सामान जला
धनघटा। क्षेत्र के बकौली कला गांव के निकट एचआर इंटर कॉलेज के सामने किराने की गुमटी में बुधवार की रात आग लग गई। दुकान में रखा सामान व दो हजार नकदी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बकौली कला निवासी परमजीत पुत्र तेजई एक गुमटी में किराने की दुकान चलाते है। बुधवार की रात अज्ञात कारणों से उसकी गुमटी में आग लग गई। दुकान में रखा सामान कुछ कपड़ा व बर्तन के साथ-साथ दो हजार नकदी भी जलकर राख हो गई। परमजीत उसी दुकान के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। आग लग जाने के कारण उसके समक्ष जहां रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है वहीं परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है।
अज्ञात कारणों से लगी आग, सामान जला
बेलहर। क्षेत्र के गनवरियां में स्थित कास्मेटिक की दुकान में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
दुकान मालिक अवधेश ठाकुर निवासी भटौरा ने पुलिस को बताया कि गनवरियां चौराहे पर कास्मेटिक की दुकान है। रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात्रि अचानक आग लग गई। आग फैलने पर अगल-बगल के लोग जाग गए तथा बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में रखी नकदी और सामान राख हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग के साथ पुलिस को दी है। संवाद