फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lit fire due to short circuit

शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला

Tue, 14 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
lit fire due to short circuit
शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला
विज्ञापन

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़हाराजा के बसियाजोत गांव में सोमवार की देर शाम बिजली की शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। उसमें रखा टीवी, कपड़े, बिस्तर एवं अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर लोग मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बसियाजोत गांव निवासी राहुल यादव के मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में परिवार के लोग टीवी पर कार्यक्रम देख रहे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से टीवी में आग लग गई और देखते ही देखते कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर एवं अन्य सामान जलने लगा। आग की लपटें देख बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और आग पर किसी तरह काबू पाया। मौके पर थाने से कांस्टेबल उमेश यादव एवं शैलेंद्र उपाध्याय भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed